कश्मीर घाटी में बकरीद की रौनक , कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद-फरोखत जारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 04:03 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में लोग आज बकरीद की खरीदारी के चलते बाजार में रौनक है। देशभर में कल बकरीद मनाया जाएगा। पैगंबर इब्राहीम की सुन्नत का अनुसरण करते हुए मुसलमान अगले तीन दिन तक करोड़ों रुपये के बकरों और भेड़ों की कुर्बानी देंगे। मान्यता है कि अल्लाह ने पैगंबर इब्राहीम से कहा था कि वह अपनी सबसे प्रिय चीज, अपने बेटे पैगंबर इस्माईल को कुर्बान कर दें। पैगंबर इब्राहीम जब उनकी कुर्बानी दे रहे थे तो वहां दुम्बा आ गया था और उसकी कुर्बानी दे दी गई थी। मुसलमान कुर्बानी के जानवर के गोश्त का एक हिस्सा गरीबों में बांटते हैं, एक हिस्सा अपने रिश्तेदारों को देते हैं और बाकी का एक हिस्सा अपने लिए रखते हैं।  

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने जीवित जानवरों के लिए 210 रुपये प्रति किलोग्राम की सीमा तय कर रखी है लेकिन इसका उल्लंघन होता दिख रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इस साल जानवरों की मांग अधिक है। शहर के एक निवासी मोहम्मद इसहाक ने बताया, ‘‘सरकार द्वारा जारी भाव सूची केवल कागजों पर ही हैं क्योंकि जानवर 240 रुपये से लेकर 260 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बेचे जा रहे हैं।’’ मटन कारोबारी ईद पर कुर्बानी देने के लिए राजस्थान से ऊंट लेकर आए हैं। जहां कुछ लोगों ने इन पशुओं को खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है, वहीं इन्हें बेचे जाने की जगह पर काफी भीड़ नजर आ रही है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News