कांग्रेस में आते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में आएंगे नजर
punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 08:19 AM (IST)
नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि 'कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।' बयान के अनुसार, पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पुनिया शुक्रवार को दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
बता दें फोगाट और पुनिया पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे, जिन पर देश की कई प्रमुख महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘Women in Medical Profession’ कार्यक्रम में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
