नई Pulsar की एंट्री तय! Bajaj ने जारी किया दमदार टीजर, 12 अगस्त को लॉन्च की उम्मीद
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 02:11 PM (IST)
ऑटोमोबाइल डेस्क : Bajaj Auto ने अपनी नई Pulsar मोटरसाइकिल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। 'Twist Into an All New Rush' टैगलाइन के साथ जारी इस टीजर में कवर से ढकी बाइक की झलक दिखाई गई है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही Pulsar लाइनअप में नया मॉडल पेश करने वाली है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह Pulsar 125 होगी या Pulsar 150।
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइक और टीजर में नजर आई मोटरसाइकिल के डिजाइन में काफी समानताएं देखने को मिली हैं। नए मॉडल में बड़ा फ्रंट काउल, मस्कुलर फ्यूल टैंक, बदले हुए बॉडी पैनल, लंबी सीट और प्रीमियम रोड प्रेजेंस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक, फ्रंट डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स और स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Pulsar में LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं। बेहतर राइड क्वालिटी, माइलेज और रिफाइंड इंजन के लिए कंपनी चेसिस और पावरट्रेन में भी बदलाव कर सकती है। Bajaj इस नई Pulsar से 12 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा सकती है।
