पुत्रों की दीर्घायु को लेकर माताओं ने की कामना, श्रद्धा के साथ मनाया गया बच्छ दुआ का पर्व

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 06:33 PM (IST)

जम्मू/कठुआ :  भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर बच्छ दुआ का पर्व जिला भ्भर में मंगलवार को धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न जलस्रोतों के पास व्रती महिलाओं ने पारंपरिक पूजा अर्चना करते हुए अपनी पुत्रों  की दीर्घायु की कामना की। शहर के प्राचीन बावली, नहरों, मन्दिरों और तालाबों सहित अन्य कई जल स्रोतों के पास दोपहर बाद से महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। सामूहिक रूप से महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से अपनी पूजा अर्चना करते हुए पुत्रों की दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की। पूजा अर्चना कर रही पूजा देवी, अर्चना आदि ने कहा कि यह परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है।

PunjabKesari

उन्होंने भी यहां विशेष पूजा अर्चना करते हुए अपने बेटों की दीर्घायु की कामना की है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद माता यशोदा ने इसी दिन गोमाता का दर्शन और पूजन किया था। जिसके बाद गो माता को स्वयं भगवान कृष्ण नंगे पांव जंगल में दर्शन दिए थे। शास्त्रों में कहा है सब योनियों में मनुष्य योनि श्रेष्ठ है। यह इसलिए कहा है कि वह गोमाता की निर्मल छाया में अपने जीवन को धन्य कर सकें। गौमाता कि पीठ में ब्रह्मï का वास है। गले में विष्णु का, मुख में रुद्र, मध्य में समस्त देवताओं सहित अन्य कई हिस्सों में देवी देवताओं का वास है। इसीलिए इसी दिन महिलाएं भ्भी अपने बेटों की सलामती को लेकर व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन गोवंश की पूजा अर्चना से घर में सुख समृद्धि एवं मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। 
 
-------- 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News