माता-पिता ने ही किया था एक माह की बच्ची का 30 हजार रुपए में सौदा

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्ली: एक बुजुर्ग महिला के जनाजे को ले जाते समय वेलकम इलाके में शुक्रवार रात को गायब हुई एक माह की बच्ची को किसी और ने ही अगवा किया था बल्कि उस मासूम बच्ची का उसके माता-पिता ने ही 30 हजार रुपए में सौदा कर दिया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर बच्ची को पड़ोसी की एक महिला के पास से सकुशल बरामद कर लिया। माता पिता ने बच्ची के गायब होने की झूठी कहानी रची कि परिवार दादी के अंतिम संस्कार के दौरान व्यस्त हो गया इसी बीच एक पिता ने अपनी 1 माह की बच्ची को एक महिला को पकड़ा दिया। जांच में पता चला कि लालच में आकर माता-पिता ने अपनी बच्ची का सौदा किया था। रुपए लेकर महिला को बच्ची सौंप दी। 

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उनके यहां पहले से दो बेटे थे। इनके पड़ोस में हिंदू परिवार रहता था। महिला को शादी के कई साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो उसने पड़ोसी महिला से जिक्र किया। गर्भवती महिला तैयार हो गई। लड़की होने पर 30 हजार रुपए और लड़का होने पर दो लाख रुपए में सौदा किया गया। जब लड़की हुई तो महिला ने हिंदू परिवार को 30 हजार लेकर लड़कों को सौंप दिया। बाद में उसके अगवा होने की झूठी कॉल कर दी। 

पुलिस लड़की लेने वाली महिला से भी पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि वेलकम जनता कालोनी निवासी एक शख्स ने अपनी एक माह की बच्ची के अगवा होने की सूचना पुलिस को दी थी। युवक ने बताया कि उसकी 80 साल की मां का निधन हो गया था। मां का जनाजा ले जाते समय उसकी बच्ची उसकी गोद में थी। जनाजे को कंधा देने के लिए युवक ने अपनी बच्ची एक अनजान महिला को पकड़ा दी। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर रफूचक्कर हो गई। शिकायत लेने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जनाजे में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। बाद में पुलिस को शिकायतकर्ता दंपति  पर ही शक हुआ। पूछताछ में वह टूट गए। दोनों ने अपनी बेटी को बेचने की बात कबूल कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News