Baba Vanga: बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी: 2028 में आएगा नया युग, 3 साल बाद होंगे चमत्कारी बदलाव

punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 08:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों से हमेशा दुनिया को चौंकाया है, और अब उन्होंने एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है, जो केवल तीन साल बाद 2028 में सच्ची साबित हो सकती है। उनका कहना है कि अगले दशक में दुनिया से भुखमरी का समाप्त हो जाना संभव है, साथ ही इंसान शुक्र ग्रह पर कदम रखने की तैयारी भी करेगा। इसके अलावा, वे भविष्य में एक नए ऊर्जा स्रोत की खोज की बात भी कर रही हैं, जो मानव सभ्यता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

बाबा वेंगा का जीवन किसी रहस्य से कम नहीं था। उनका जन्म 1911 में हुआ था और बचपन में एक दुर्घटना के बाद उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक अद्भुत शक्ति प्राप्त की, जिसके माध्यम से वह भविष्य देख सकती थीं। उनके अनुयायी उन्हें बाल्कन क्षेत्र के नास्त्रेदमस के रूप में मानते हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं, जैसे कोरोना महामारी, 9/11 हमला, प्रिंसेस डायना की मृत्यु और 2004 की सुनामी।

बाबा वेंगा ने कई घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की है, जो आने वाले समय में हो सकती हैं:

  • 2025: यूरोप के विभिन्न हिस्से आपस में बंट जाएंगे।

  • 2028: दुनिया से भुखमरी खत्म होगी, इंसान शुक्र ग्रह पर जाने की कोशिश करेगा और एक नया ऊर्जा स्रोत खोजा जाएगा।

  • 2033: जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा और कई देश डूबने लगेंगे।

  • 2043: यूरोप के अधिकांश हिस्सों में इस्लाम धर्म का प्रभाव बढ़ेगा।

  • 2046: आर्टिफिशियल ह्यूमन बॉडी ऑर्गन का निर्माण तेजी से होगा।

  • 2066: अमेरिका एक ऐसा हथियार विकसित करेगा, जो वातावरण को नष्ट करने की क्षमता रखेगा।

हालाँकि, यह भविष्यवाणियाँ कितनी सही साबित होती हैं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन बाबा वेंगा के द्वारा की गई पूर्व की भविष्यवाणियाँ सच साबित होने के कारण लोग उनके शब्दों को गंभीरता से लेते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News