बाबा वेंगा की नई चौंकाने वाली भविष्यवाणी ने फिर बढ़ाया डर, कम उम्र में ही बूढ़े हो जाएंगे लोग, खतरे का अलार्म है यह साल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 10:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दुनिया भर में रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बुल्गारिया की दिव्यदर्शी महिला बाबा वेंगा को अक्सर "बाल्कन की नास्त्रेदमस" कहा जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां इतनी सटीक रहीं कि विज्ञान और तर्क की सीमाएं भी असहाय नज़र आईं — चाहे वह द्वितीय विश्व युद्ध हो, 9/11 का हमला या हिंद महासागर की सुनामी। अब उनकी एक और भविष्यवाणी लोगों को चिंता में डाल रही है, जो आने वाले वर्षों में एक भयावह वायरस से जुड़ी है।

जल्दी बुढ़ापा लाने वाला वायरस?

बाबा वेंगा ने दावा किया था कि साल 2088 के आसपास एक ऐसा वायरस दुनिया में फैल सकता है जो इंसानों की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर देगा। यानी लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगेंगे और उन्हें बुढ़ापे की बीमारियां भी जल्दी पकड़ लेंगी। इस वायरस से प्रभावित लोग बाल्यावस्था पार करते ही शारीरिक रूप से वृद्ध हो जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक संरचनाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

प्रकृति करेगी खुद को पुनर्जीवित

वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2084 में पृथ्वी पर प्रकृति का संतुलन एक बार फिर खुद को सुधारने की कोशिश करेगा। इसके बाद शुरू होगा वो दौर जब इंसानों को प्रकृति की ताकत और कमजोरी दोनों का अहसास होगा। लेकिन ठीक इसके चार साल बाद 2088 में उस वायरस की दस्तक होगी जो मानवी शरीर की उम्र को असामान्य गति से बढ़ाने लगेगा।

वायरस का अंत और नई शुरुआत

बाबा वेंगा के अनुसार, यह खतरनाक वायरस साल 2097 तक पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, लेकिन तब तक यह मानवता को झकझोर चुका होगा। इसके बाद की भविष्यवाणियां भी कम दिलचस्प नहीं हैं। साल 2111 तक इंसान और मशीनों के बीच की दीवार लगभग मिट जाएगी। लोग रोबोट जैसे काम करने लगेंगे और तकनीक के साथ इतना गहरा रिश्ता बना लेंगे कि मानवीय भावनाएं भी मशीनों में बदलने लगेंगी।

क्या यह कलियुग की पुष्टि है?

भारत के सनातन ग्रंथों, विशेषकर विष्णु पुराण में भी कुछ इसी तरह के संकेत मिलते हैं। ग्रंथों में कहा गया है कि कलियुग के आगे बढ़ने पर इंसानों की उम्र घटकर केवल 20 वर्ष रह जाएगी। साथ ही कम उम्र में ही बाल सफेद होना, आंखों की रोशनी कम होना और शारीरिक दुर्बलता जैसी समस्याएं आम हो जाएंगी — जो बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से हैरान कर देने वाली समानता रखती हैं।

पहले भी हुए हैं सच साबित

बाबा वेंगा की जिन भविष्यवाणियों ने अतीत में दुनिया को चौंकाया है, उनमें शामिल हैं:

  • द्वितीय विश्व युद्ध की भविष्यवाणी

  • सोवियत यूनियन का विघटन

  • 9/11 हमला

  • प्रिंसेस डायना की मौत

  • 2004 की विनाशकारी सुनामी

इनकी सटीकता ने दुनिया भर में उनकी बातों को गंभीरता से लेने का एक चलन बना दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News