एक्सिस बैंक ने लांच किया डिस्प्ले वाला डेबिट कार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2015 - 08:07 PM (IST)

मुंबई: देश के तीसरे बड़े निजी बैंक एक्सिस बैंक ने एनआरई खाताधारक प्रवासी भारतीय ग्राहकों के लिए आज डिस्पले आधारित डेबिट कार्ड जारी किया है। इसके साथ ही ग्राहकों को यह सुविधा देने वाला वह देश का पहला बैंक बन गया है। बैंक ने बताया कि ईएमवी समर्थित डेबिट कार्ड में एक डिस्प्ले और टच बटन है। इसके माध्यम से ग्राहक स्वयं वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जेनरेट कर सकते हैं। इससे इंटरनेट बैंकिंग के जरिये लेनदेन के दौरान ओटीपी पाने के लिए एसएमएस और ईमेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

उसने कहा कि इसे अंतर्राष्ट्रीय एटीएम शुल्क के साथ पेश किया गया है। इसके जरिये ग्राहक अंतर्राष्ट्रीय एटीएम का नि:शुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पर ग्राहकों के लिए हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना की स्थिति में 25 लाख रुपये एवं अन्य दुर्घटना में पाँच लाख रुपए का बीमा कवर भी मिलेगा। बैंक के समूह कार्यकारी एवं खुदरा बैंकिंग प्रमुख राजीव आनंद ने कहा, ‘‘अपने ग्राहकों के लिए डिस्प्ले आधारित डेबिट कार्ड पेश करना वाला देश का पहला बैंक बनने पर हमें गर्व है। यह ग्राहकों को आधुनिक तकनीक के जरिये सुरक्षित एवं सुविधाजनक लेनदेन की सुविधा उपलध कराने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।’’ 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News