Heart Attack Symptoms : हार्ट अटैक से बचने के लिए इन चीजों से करें परहेज, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 04:34 PM (IST)
नेशनल डेस्क : आए दिन देशभर में हार्ट अटैक की वजह से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका मुख्य कारण हमारे रोजाना खान-पान और कई आदतों से जुड़ा है। अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार कार्डियोवस्कुलर डिजीज (CVD) से होने वाली मौतों में लगभग 80 प्रतिशत मामले हार्ट अटैक और स्ट्रोक से जुड़े होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि 40 की उम्र पार करने के बाद पुरुष अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें और किन आदतों से तुरंत दूरी बना लें?
मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल, साकेत के वाइस चेयरमैन एवं यूनिट हेड (कार्डियोलॉजी) डॉ. रिपन गुप्ता के मुताबिक, कुछ सामान्य लेकिन खतरनाक आदतें दिल की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- धूम्रपान और शराब का सेवन न करें।
- खानें में हेल्थी चीजों का करें इस्तेमाल।
- अपनी डाइट में फलों को शामिल करें।
- रोजाना अपनी नींद करें।
- 40 साल की उम्र के बाद पूरी बॉडी का चेकअप करवाएं।
