विधान सभा चुनाव से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बनाई दूरी!
punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 11:32 PM (IST)
नई दिल्ली : यूपी सहित 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार वह कहीं भी चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगी। आशंका जताई जा रही है कि ऐसा फैसला उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के कारण लिया है। यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में जिस तरह से प्रियंका गांधी सक्रिय थी तभी से यह कहा जाने लगा था कि हेल्थ ठीक नहीं होने के कारण सोनिया गांधी अब उतनी सक्रिय नहीं रहेंगी और अगले लोकसभा चुनाव तक उन्हें उनकी बेटी प्रियंका रिप्लेस कर देंगी।
Congress President Sonia Gandhi to not campaign in any of the five poll bound states, say sources.
— ANI (@ANI_news) January 31, 2017
विधानसभा चुनाव प्रचार में अधिकांश पार्टियों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार से आराम दे दिया है। भाजपा के लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा को आराम दे दिया है। सपा में भी जिस तरह से घोषणा पत्र जारी करने से रोड शो तक अखिलेश छाए हुए हैं, ऐसे में लगता है सपा के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव को भी चुनाव प्रचार का कम ही मौका दिया जाएगा। इत्तेफाक से आडवाणी की ही तरह मुलायम सिंह को भी सपा का मर्गदर्शक बना दिया गया है।