IPL Retirement: 18 साल, 5 टीमें, 97 करोड़ की कमाई: अश्विन ने IPL को कहा अलविदा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा की जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही महीनों के भीतर इस टूर्नामेंट के साथ उनके 16 साल लंबे जुड़ाव का अंत हो गया। अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। अश्विन ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘कहते हैं कि हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है लेकिन विभिन्न लीग में खेल की खोज करने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।''
उन्होंने कहा, ‘मैं सभी फ्रेंचाइजी को वर्षों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण IPL और BCCI को उन चीजों के लिए जो उन्होंने अब तक मुझे दीं। आगे जो भी मेरे सामने है उसका पूरा आनंद लेने और उसका पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।' इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट मैच में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट (537) लेने वाले गेंदबाज हैं।
🚨Great player R Ashwin retired from IPL 🐐
— Hitman45 (@72Sachin_sharma) August 27, 2025
Matches 221
Wickets 187
Best Bowling 4/34
Economy Rate 7.20
Average 30.22
Innings98
Runs Scored 833#RAshwin#ipl pic.twitter.com/7bcI55fOvb
वहीं यह भी बता दें कि अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18 साल पूरे कर लिए, और एक दशक से भी पहले, मात्र ₹12 लाख की बेस प्राइस के साथ CSK की ओर से IPL में कदम रखा था। लेकिन अब जब उन्होंने लीग को अलविदा कह दिया है, तो इस दौरान उनकी कुल कमाई ने सबको हैरान कर दिया है- करीब ₹97 करोड़ से ज़्यादा!
नीचे देखिए उनके हर सीजन की वेतन सूची:
साल | टीम | भुगतान (₹ करोड़) |
---|---|---|
2008–2010 | CSK | 0.12 (प्रति साल) |
2011–2013 | CSK | 3.91 |
2014–2015 | CSK | 7.50 |
2016–2017 | RPS | 7.50 |
2018–2021 | PBKS / DC | 7.60 (2018–2021 में नियमित) |
2022–2024 | RR | 5.00 (प्रति साल) |
2025 | CSK | 9.75 (IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ सैलरी) |
कुल | — | 97.24 करोड़ |
IPL में अश्विन की क्रिकेटिफ़ॉरेंस (17 साल):
-
मैच: 221
-
विकेट: 187 (औसत: 30.22, इकोनॉमी: 7.20)
-
4/34 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
-
बल्ले से: 833 रन (98 पारियां, 34 नाबाद, 1 अर्धशतक)