महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 01:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि उनके इस्तीफे की जानकारी नेता द्वारा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात के बाद आई। चव्हाण राज्य में एक प्रमुख मराठा चेहरा हैं और उनके जाने को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। वह नांदेड़ सीट से विधायक हैं.
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News