पंजाब कांग्रेस को मिलीं आशा, शीला दीक्षित को मिल सकती है यूपी की कमान!

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2016 - 09:22 AM (IST)

नई दिल्ली: रविवार को कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी का नाम घोषित कर दिया। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस नेता आशा कुमारी को पंजाब कांग्रेस की प्रभारी बनाया गया है। इस नाम की घोषणा के साथ ही उन अटकलों को विराम लग गया जिनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पंजाब की प्रभारी बनाए जाने की संभावना थी। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के त्यागपत्र के बाद जिन नामों पर चर्चा हो रही थी उनमें शीला दीक्षित का नाम भी थी।



शीला दीक्षित का नाम उत्तर प्रदेश की कमान देने की भी बात उठी थी। हालांकि खुद शीला दीक्षित ने कभी खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा। उनका बस यही कहना था कि जो फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगा उन्हें वही मंजूर होगा। अब सियासी हलकों में ये बात फिर से उठने लगी है कि पंजाब के प्रभारी का नाम घोषित होते ही उत्तर प्रदेश बचा है इसलिए शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाया जा सकता है। पंजाब और उत्तर प्रदेश दोनों ही ऐसे राज्य हैं जिनमें अगले साल चुनाव होने हैं।   
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News