Gold Price Today: वेडिंग सीजन शुरू होते ही सोने के दामों में आई हल्की तेजी, देखें दिल्ली समेत बाकी शहरों में आज के ताजा रेट

punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 11:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क : घरेलू बाजार में शुक्रवार, 7 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दामों में मामूली उछाल दर्ज किया गया है, जबकि चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है।

MCX पर सोने का भाव

शुक्रवार को 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,20,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को यह 1,20,613 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे तक सोना 1,20,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से करीब 320 रुपये की बढ़त को दर्शाता है। कारोबार की शुरुआती घंटों में सोना 1,20,949 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था।

चांदी में भी उछाल

सोने की तरह चांदी के दामों में भी बढ़त जारी है। MCX पर चांदी 1,48,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन की शुरुआत में यह 1,47,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। यानी पिछले दिन की तुलना में चांदी में करीब 1,100 रुपये की तेजी देखी गई।

दिल्ली समेत बाकी शहरों में रेट (7 नवंबर 2025)

दिल्ली  

24 कैरेट - ₹1,22,170 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,12,030 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,670 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई 

24 कैरेट - ₹1,22,020 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,11,850 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,520 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई

24 कैरेट - ₹1,22,950 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,12,700 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹94,000 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता 

24 कैरेट - ₹1,22,020 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,11,880 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,520 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद 

24 कैरेट - ₹1,22,070 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,11,930 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,570 (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ 

24 कैरेट - ₹1,22,170 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,12,030 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,670 (प्रति 10 ग्राम)

पटना 

24 कैरेट - ₹1,22,070 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,11,930 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,570 (प्रति 10 ग्राम)

हैदराबाद

24 कैरेट - ₹1,22,020 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट - ₹1,11,880 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट - ₹91,520 (प्रति 10 ग्राम)

शादी सीजन में बढ़ रही है मांग

नवंबर महीने से शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। भारतीय परिवार पारंपरिक रूप से शादी और शुभ मौकों पर सोना खरीदना पसंद करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आती है, तो निवेशकों के लिए यह बेहतर खरीदारी का मौका साबित हो सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News