मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद रिहा हुए आर्यन खान, सोशल मीडिया पर लोग यू ले रहें हैं मजे

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 03:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ को लेकर छापेमारी में गिरफ्तार आर्यन खान 22 दिनों के बाद शनिवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होकर बांद्रा स्थित अपने घर ‘मन्नत' पहुंचे। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन (23) को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह आठ अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। आर्यन सुबह 11 बजे जेल से बाहर आए। जेल से निकलते ही वह, वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी एक कार में सवार हुए और करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घर पहुंच गए।

आर्यन के बाहर आने से आधे घंटा पहले उनके पिता शाहरुख का अंगरक्षक वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी सफेद रंग की रेंज रोवर कार से उतरा और जेल के द्वार के निकट खड़ा हो गया। उसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बात करते देखा गया। ट्विटर पर आर्यन के रिहा होने को लेकर #WelcomeHomeNashedi ट्रेंड करने लगा है। आइये ऐसे ही कुछ ट्वीट्स पर नजर डालते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News