इलाज के बाद दिल्ली लौटे अरविंद केजरीवाल, भाजपा ने ​पोस्टरों से किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 06:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ​बेंगलुरू से इलाज कराने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। वह 10 दिनों से बेंगलुरु के नेचरोपैथी सेंटर में अपना इलाज करा रहे थे जिसके बाद वह आज शाम दिल्ली वापस आ गए। वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री का पोस्टरों से स्वागत किया। भाजपा ने पोस्टरों के जरिए LG ऑफिस में धरने और पेड़ों की कटाई के मामले को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा। 
PunjabKesari
केजरीवाल को बताया लुटेरा 
दरअसल भाजपा अकाली विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवाए। जिसमें सीएम को दिल्ली के लुटेरे के तौर पर दिखाया गया है। इसमें केजरीवाल को टीपू सुल्तान का उत्तराधिकारी, जलील-ए-इलाही, सोफा ए शहंशाह, धरने के बादशाह और उस्ताद ए नौटंकी की उपाधि दी गई है। यही नहीं उन्हें पेड़ों का कातिल भी बताया गया है। 
PunjabKesari
सोफे पर आराम फरमाते दिखाए सीएम 
सिरसा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली के लिए काम नहीं कर रहे हैं। वह केवल सोफे पर पड़े रहकर दिल्ली को लूटने का काम कर रहे हैं। अभी तक उसने कोई वादा पूरा नहीं किया है। वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम ने दिल्ली के विकास को कई साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता बिजली पानी और राशन के लिए परेशान हो रही है लेकिन दिल्ली के CM साहब सोफे पर बैठकर आराम फरमाते हैं या फिर बेंगलुरु में जाकर अपना इलाज कराते हैं। एक बार फिर बेंगलुरु से दिल्ली की जनता को लूटने के लिए आ रहे हैं। 
PunjabKesari
21 जून को बेंगलुरु रवाना हुए थे केजरीवाल
गौरतलब है कि 21 जून को अरविंद केजरीवाल दस दिन की प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु रवाना हुए थे। उप राज्यपाल के कार्यालय पर नौ दिन के धरने के बाद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं थी। प्रदर्शन के दौरान उनके शुगर का स्तर बढ़ गया था और उन पर इंसुलिन लेने का भी कोई असर नहीं हो रहा था। ऐसे में केजरीवाल इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे। हालांकि विपक्ष ने उनके बेंगलुरु जाने का विरोध किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News