अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ पॉल्यूशन है, सॉल्यूशन नहीं : BJP का AAP पर हमला
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रेस काॅन्फ्रेंस पर बीजेपी ने निशाना साधा। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नीयत में ही प्रदूषण है, खोट है। इसी कारण से आज दिल्ली भ्रष्टाचार के प्रदूषण से मारी हुई है। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था, इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आम आदमी पार्टी ने ठग लिया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ पॉल्यूशन है, सॉल्यूशन नहीं। दिल्ली सरकार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
पात्रा ने कहा कि आज हम इससे भी बड़ा मामला बताने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा पंजीकृत 10 लाख में से 2 लाख फर्जा श्रमिक हैं। 4-5 श्रमिक को तो एक ही नंबर पर पंजीकृत हैं। फर्जी पंजीकरण कर पैसे निकाले गए।