अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव आज लखनऊ में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 12:41 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।. पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश दफ्तर में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह दस बजे आयोजित की जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के लिहाज से यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था और भारतीय जनता पार्टी सरकार को तानाशाह बताते हुए उससे संविधान को खतरा बताया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News