लालू पर हमले के साथ गोमांस विवाद में उतरे PM मोदी

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2015 - 07:41 PM (IST)

मुंगेर: गौमांस विवाद में कदम रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद को उनकी ‘हिन्दू भी गोमांस खाते हैं’ संबंधी टिप्पणी के लिए निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने एेसा कहकर बिहार के लोगों और खासकर उन्हें सत्ता में लाने वाले अपने ‘यदुवंशी’ समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने क्या क्या खाया है? इससे (टिप्पणियों से) यदुवंशियों का अपमान हुआ है, लालूजी इन यदुवंशियों ने सत्ता में आने में आपकी मदद की। सभी यादव क्या खाते हैं, क्या यह यादवों और बिहार का अपमान नहीं है?’ 

मोदी ने कहा कि लालू यह कहकर अपनी टिप्पणी से पीछा नहीं छुड़ा सकते कि उनकी जुबान पर ‘शैतान’ आ गया जिसने उन्हें एेसा कहने को मजबूर किया और ‘मैं जानना चाहता हूं कि शैतान को उनका (लालू) पता कैसे मिला, वह शैतान को उसी तरह पहचानते हैं जैसे लोग अपने रिश्तेदारों को।’ अब तक हम मनुष्यों (राजनीतिक विरोधियों) से लड़ते आ रहे थे। अब शैतान एक मानव शरीर में घुस गया है जो हमारे पीछे पड़ा है।’ लालू की टिप्पणी की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने भीड़ से पूछा, ‘क्या बिहार में इस तरह के लोगों की जगह है?’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के कुछ इलाकों में इतना पानी है कि जिसके लिए ङ्क्षहदुस्तान के कई इलाके  तरसते हैं। इसी तरह यहां नौजवानों की संख्या भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पानी और जवानी पर ध्यान दिया जाए तो बिहार ही नहीं हिन्दुस्तान की तस्वीर भी बदल जायेगी। उनकी सरकार विकास पर ध्यान केंद्रीत करना चाहती है।

मोदी ने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोनो महाशय  लंबे समय तक रेल मंत्री के पद पर रहे, लेकिन मुंगेर और पटना में दीघा रेल पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि यह उनके (लालू-नीतीश) इरादे हैं,जबकि वह बिहार में विकास की गति को तेज करना चाहते है और इसी उद्देश्य से उनकी सरकार ने बिहार के लिए एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News