इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विश्व का सबसे बडा विश्वविद्यालय
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2015 - 10:45 PM (IST)

कौशांबीः इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डा. मनोरमा सिंह ने कहा कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल कर चुका है।
डा मनोरमा ने उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मौलवी लियाकत अली डिग्री कालेज महगांव में आज यहां अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन करने के पश्चात एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की विश्व में सबसे बड़े विश्वविद्य़ालय के रुप में पहचान है।
देश भर मे 67 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। जिनके द्वारा 227 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे है। देश भर मे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मे लगभग 40 लाख से अधिक छात्र/छात्राये पंजीकृत है। 3000 अध्ययन केन्द्र संचालित है।
उन्होंने कहा कि महगांव कौशाबी में प्रदेश का 31 वां केन्द्र शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य इण्टर पास करने के बाद संसाधनो के अभाव में ऐसे छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा मे शामिल करने का है। जो आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं।
उन्होने कहा कि यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रो को नियमित रूप से पढऩे की सुविधा के साथ पाठ्यक्रम सामाग्री भी कम शुल्क पर उपलध कराता है।