भारत में बाढ़ ने मचाई तबाही, ओडिशा में 4 लाख लोग प्रभावित (PICS)

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2015 - 09:46 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत में कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इस साल मानसून ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी  को बुरी तरह से नकारा है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल संभावना जताई जा रही थी कि बारिश काफी कम होगी लेकिन अभी तक भारी बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचा रखी है। 

दक्षिण बंगाल में बाढ़ से हालात बिगड़ने के कारण राज्य के 12 जिलों में बनाए गए राहत शिविरों में 1.19 लाख लोगों को शरण लेनी पड़ी है।  इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में और ज्यादा मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं ओडिशा में 4 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।     

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, ''अब तक 966 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिसमें 1.19 लाख प्रभावित लोगों ने शरण ले रखी है।'' 

उन्होंने बताया, ''हमने 124 मैडीकल शिविर बनाए हैं।'' एक समीक्षा बैठक के बाद राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के मैदानी इलाके के 12 जिले प्रभावित हुए हैं जबकि बारिश या बाढ़ से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़ी नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News