राधे मां के खिलाफ प्रताडऩा और मारपीट का केस दर्ज!

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2015 - 12:55 PM (IST)

मुंबई: खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने राधे मां और अपने पति सहित 7 लोगों पर प्रताडऩा और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि राधे मां की वजह से उसकी जिंदगी तबाह हो गई।

महिला का आरोप है कि उसके ससुरालवाले राधे मां के भक्त है और राधे मां के कहने पर ही वह महिला के साथ अमानवीय बर्ताव करते है। उन्होंने उसे अपने परिवालों से पैसे के लिए भी दबाव डाला। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब महिला की शादी तय हुई थी तो राधे मां ने महिला के परिवार से अपनी शान-शौकत के हिसाब से तैयारी करने के कहा। उन्हें शादी में आने के लिए हेलीकॉप्टर और महंगी गाड़ी मुहैया कराने को कहा गया, लेकिन लड़की का परिवार ये सब नहीं कर सका, तो 25 लाख दहेज पर शादी तय की गई।

शादी के बाद महिला से राधे मां के बोरीवली स्थित आश्रम में नौकरों की तरह काम कराया जाता था। यही नहीं आरोप है कि काम में कोताही होने पर राधे मां महिला को लात-घूंसों से पिटाई भी करती थी। राधे मां के ही कहने पर ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाल दिया, जिसके बाद महिला ने मुंबई की कांदिवली पुलिस स्टेशन में ससुराल के लोगों सहित राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News