बीए टॉपर रही ये खूबसूरत महिमा बन गई साध्वी, पूरा गांव रोया

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2015 - 05:11 PM (IST)

बांसवाड़ा: राज्यस्थान के बांसवाड़ा शहर में शुक्रवार को दीक्षा महोत्सव किया गया। इस दीक्षा समारोह में 20 साल की महिमा ने दीत्रा प्राप्त की।  20 साल की महिमा को दीक्षा लेते देख पूरे गांव की आंखों में आंसू थे।

सांसारिक सुखों से दूर बीए टॉपर महिमा अब साध्वी श्रद्धा गोपाल माही दीदी बन रही थी। परिवार के संस्कारों में पली-बढ़ी महिमा को अब तक एक प्रतिभावान छात्रा के रूप में देखा था। बड़ों को प्रणाम करते देखा था। लेकिन आज उस सफेद वत्र में दीक्षा लेते देख पूरा गांव भावूक था।  

गांव में देश-भर के प्रतिष्ठित साधु-संतों की मौजूदगी थी। साध्वी की दीक्षा लेने से पहले महिमा ने पांडाल में विधिवत पूजा-अर्चना की। संतों के प्रवचन हुए। फिर देर शाम दीक्षा का कार्यक्रम हुआ। दीक्षा ली तो पांडाल जयकारों से गूंज उठा। करीब 15 हजार से अधिक लोग इस दीक्षा महोत्सव का साक्षी बने। अब महिमा माही दीदी बन गई। शाम 6 बजे माता पिता परिवार और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

गुरुवार को शोभा यात्रा निकलने से पहले आखिरी बार महिमा को सजाया गया था। उस दौरान महिमा का श्रृंगार किया गया। महिमा ने तय किया है कि अब वह अन्न का त्याग कर देंगीं। दिन में सिर्फ एक बार फलाहार लेंगी। गो सेवा करने और गायों को बचाने का प्रण लेकर महिमा अपने महज 20 साल की उम्र में भौतिक सुख और अपने परिजनों का परित्याग कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News