ममता दीदी के भतीजे के बयान ने खड़ा किया विवाद!

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2015 - 12:08 PM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक रैली के दौरान ऐसी बात कही है जिसे लेकर विवाद होना तय है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने अपने काल में सिर्फ एक माओवादी नेता किशनजी की हत्या करवाई। उसके बाद शांति आ गई।

उनका कहना था कि इसके पहले लेफ्ट सरकार में हिंसा का दौर जारी था। सरकार का कोइ नियंत्रण नहीं रह गया था। राजनीतिक हत्याएं होती थीं  लेकिन जब से ममता सरकार आई है, ऐसी हत्याएं नहीं होती हैं। सिर्फ एक हत्या हुई है। वह है माओवादी नेता किशनजी की। 

अभिषेक ने कहा कि जो कोई भी देश के विरुद्ध हथियार उठाएगा, उसकी यही गति होगी। इस रैली में सांसद शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम झारग्राम के बेलपहाड़ी इलाके में आयोजित किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News