कमरे में जबरदस्ती घुसकर महिला से किया बलात्कार

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2015 - 03:09 PM (IST)

बद्दी (सोलन): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पट्टा पंचायत के बधोणी घाट के धार घनयोण गांव की एक महिला अपने घर पर अकेली थी। महिला का पति पेशे से ट्रक चालक है।


बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई महिला के सास-सुसर दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच गांव के चमन व महेंद्र महिला के कमरे में घुस गए और उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर महिला से बलात्कार किया। इस दौरान महिला का पति घर पहुंच गया जिसे देखकर दोनों युवक कमरे से निकल कर फरार हो गए।


महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। जिस पर बरोटीवाला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला का मैडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News