Watch Pics: प्रेम में अंधे भाई-बहन ने रिश्ता किया शर्मसार

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2015 - 07:36 PM (IST)

भोपाल: प्यार करने वाले सारी हदे तोड़ कर प्यार करते हैं और जब मौत को गले लगाने की बात आती है तो उससे भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सामने आया। प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। दोनों को गंभीर हालत में छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। 
 
मूलचंद्र कुशवाह (21) और उसके सगे मामा की लड़की राजकुमारी(19 साल) के बीच करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मूलचंद्र छतरपुर से करीब 15 किमी दूर नौगांव थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मऊसहानिया में रहता है। राजकुमारी उसके गांव से करीब 80 किमी दूर चरखारी(उत्तर प्रदेश) कस्बे से है, जो महोबा जिले में आता है। शुक्रवार को राजकुमारी बुआ यानी मूलचंद्र के घर रहने आई थी। दोनों शनिवार सुबह घर से बाहर निकले और महाराजा क्षत्रसाल के म्यूजियम के पास पहुंचे। जैसा कि प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया, दोनों ने म्यूजियम के पीछे बैठकर एक-दूसरे के संग जीने-मरने की कसमें खाईं।
 
मूलचंद्र ने राजकुमारी की मांग में सिंदूर भरा। मूलचंद्र ने अपनी कलाई पर राजकुमारी का नाम लिखवा रखा है। वहीं राजकुमारी ने हथेली पर रची मेंहदी में मूलचंद्र का नाम लिखवा रखा है। बरहाल, दोनों अपनी शादी को लेकर चिंतित थे। आखिरकार भावनाओं में बहकर दोनों ने जहर खा लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब प्रेमी युगल को बेहोश पड़े देखा, तो उन्होंने मूलचंद्र के परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में दोनों को छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News