देखें तस्वीरें, ये शख्स लड़की बनकर फंसाता था खूबसूरत लड़कियां

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2015 - 05:19 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक ऐसे मामले की पर्दाफाश हुआ है जहां एक आरोपी मॉडल बनने की चाह रखने वाली खूबसूरत युवतियों को फर्जी फेसबुक आईडी से अपने जाल में फंसाता था।


जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की बनकर फेसबुक के जरिए लड़कियों से बात करता था। जब लड़की उसकी बातों में आ जाती तो वह खुद (सन्नी वर्मा) का मोबाइल नंबर देता। वह उसे कहता कि यही व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री का कोआर्डिनेटर है। वह उसे मॉडल बनने के लिए प्रेरित करता। हर रोज वह ऐसी ही कई लड़कियों को बेवकूफ बना कर बात करता था। जब लड़की सन्नी के नंबर पर कॉल करती तो उनके मिलने-जुलने या मोबाइल पर बात करने का सिलसिला शुरू हो जाता। 


कॉल करने वाली लड़की को यह जरा भी भनक नहीं होती कि फेसबुक पर वह लड़की समझ कर जिससे वह चैट कर रही थी, वह आरोपी सन्नी वर्मा ही है। इस बात का खुलासा अब तक की पुलिस जांच में हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ हुई है। उसने बताया कि फेसबुक पर अपनी जाली आईडी मनीषा गोयल के नाम से बनाई थी। इसी आईडी के जरिए उसने शिकायतकर्ता लड़की से संपर्क किया था। 


सन्नी ने उससे कहा कि अगर उसे इंडस्ट्री में जाना है तो उसे कुछ समझौते करने होंगे। आरोपी ने उसे सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए कहा और अश्लील मैसेज भी भेजे। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता से नग्न फोटो भेजने के लिए भी कहा। यह सब करने से जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी ने लड़की को सारे मैसेज मोबाइल से भेजे हैं। पुलिस ने मोबाइल को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा गया है। वहीं, आरोपी सन्नी वर्मा को पुलिस ने छेड़खानी और धमकाने के मामले में अदालत में पेश किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News