इतने बड़े नेता की बेटी सड़क पर बेच रही है आम

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2015 - 04:33 PM (IST)

रांची: आठ बार सांसद, चार बार केंद्रीय मंत्री और दो बार विधायक रह चुके कडिय़ा मुंडा की बेटी सड़क पर आम बेचती दिखाई दी गई। करिया मुंडा की बेची चंद्रवती सारू टीचिंग के प्रोफेशन में हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में भी काफी रुचि लेतीं है।

सड़क पर आम बेचने के बारे में उनका कहना है कि इस बार उनके बगीजे में जरूरत से ज्यादा आम आएं है, इसलिए बाकी आमों को बेचकर वे गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करने के लिए पैसे इकट्ठा कर रही है।

हालांकि वे अपने प्रोफेशन में काफी व्यस्त हैं, लेकिन सामाजिक कार्य के लिए किया गया उनका प्रयास सादगी की मिसाल है। उनके पिता करिया मुंडा भी राजनीति में गहरी पैठ रखने के बावजूद समय मिलने पर खेती-किसानी में हाथ आजमाते हैं और बेहद सादगी से जीवन जीते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News