नशीली चाय पिलाकर महिला से दुष्कर्म
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2015 - 08:04 PM (IST)

रावतसर: स्थानीय पुलिस थाना में दुष्कर्म व गाली-गलौच करने के आरोप में लगभग आधा दर्जन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती चक की एक महिला नेे मुकदमा दर्ज करवाया है कि मोहन पुत्र भानीनाथ उसे जीप से छोडऩे का कहकर उसे 29 डीडब्ल्यूडी की एक ढाणी में ले गया। जहां चंदो देवी ने उसे नशीली चाय पिला दी। नशीली चाय पीते ही वह अद्र्धबहोशी हो गई। अद्र्बेहोशी की हालात में मोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मुकदमें में कश्मीर पत्नी सुखराम,छिन्दो देवी को नामजद किया है। जिन्होंने उसको गालियां दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।