मरने के 11 घंटों बाद चिता से उठ बैठे 77 वर्षीय वृद्ध, जानें क्या है मामला?

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2015 - 03:22 PM (IST)

गुजरात: गुजरात के महेसाणा जिले में उस समय सब लोग हैरान रह गए जब एक 77 वर्षीय वृद्ध मृत्यु शैय्या से उठ बैठा। वृद्ध को 11 घंटे पहले मृत घोषित कर दिया गया था। दूसरे दिन सुबह जब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थीं, तभी मृत शरीर में जान लौट आई।

विसनगर तहसील के बोकरवाडा गांव में रहने वाले 77 वर्षीय गणेश पटेल की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। शाम लगभग 6.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव के लोग और अन्य रिश्तेदार इक_े हो गए थे।

दूसरे दिन सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थीं। इसी बीच सुबह लगभग 5.30 बजे गणेशभाई के शरीर में हलचल होने लगी और गणोश दादा आंखें मलते हुए खुद ही उठ बैठे। परिजन को कुछ देर तक यकीन ही नहीं हुआ। मृत घोषित होने के 11 घंटों बाद गणेश दादा के पुन:जीवित होने की खबर गांव में आग की तरफ फैली और पूरा गांव उन्हें देखने के लिए इक_ा हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News