BJP आज फिर हार गई: केजरीवाल

punjabkesari.in Friday, May 22, 2015 - 03:17 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल की भूमिका और शक्तियों को स्पष्ट करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए आज कहा कि यह उनकी सरकार के भ्रष्टाचार रोधी प्रयासों के बारे में भाजपा की घबराहट का द्योतक है।  केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा पहले दिल्ली चुनाव हार गई। आज की अधिसूचना हमारे भ्रष्टाचार रोधी प्रयासों के बारे में भाजपा की घबराहट को दिखाती है। भाजपा आज फिर हार गई ।’’  
 
उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच बढ़ते टकराव के बीच केंद्र ने आज दिल्ली के उप राज्यपाल का समर्थन किया और स्पष्ट किया कि नौकरशाहों की नियुक्ति जैसे मुद्दों पर उप राज्यपाल के लिए केजरीवाल से सलाह मशविरा करना अनिवार्य नहीं है। आज जारी एक गजट अधिसूचना में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि उप राज्यपाल के पास सेवा, लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि से जुड़ा अधिकार क्षेत्र होगा और जब उन्हें जरूरी लगेगा तो वह अपने ‘‘विवेकानुसार’’ सेवा से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मशविरा कर सकते हैं। 
 
 गृह मंत्रालय की अधिसूचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस अधिसूचना से यह स्पष्ट हो चुका है कि ‘‘दिल्ली का तबादला-पोस्टिंग उद्योग’’ आप सरकार से भयभीत है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News