संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा,मौत

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2015 - 06:28 AM (IST)

चरखी दादरी(पंकेस): गांव बलकरा में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम नगर के सामान्य अस्पताल में करवाया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बलकरा निवासी रजनेश की पत्नी सुमनलता ने बुधवार सुबह घर पर ही एक कमरे में फंदा लगा लिया।

सुमनलता के 2 वर्षीय बेटे ने जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो सुमनलता फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और उपचार के लिए दादरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना खेड़ी खातीवास निवासी उसके मायके व पुलिस को दी गई।

मृतका के पिता सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुमनलता को उसके ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किया जाता था। पहले भी 2 बार पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाया गया था मगर इसके बाद भी उसको तंग किया जाता रहा। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर मृतका के पति रजनेश, ससुर रामसिंह, सास व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News