कुमार विश्वास के कारण बर्बाद हो गई लड़की की जिंदगी!

punjabkesari.in Monday, May 04, 2015 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के एक महिला से अवैध संबंध के मामले ने सोशल मीडिया में आने के बाद तूल पकड़ लिया है। 

इस घटना में एक नया मोड़ भी आ गया है कि उक्त महिला का जीवन बर्बादी की कगार पर है। सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया में महिला का नाम आते ही उसके पति ने उसे बीते सप्ताह घर से निकाल दिया है। जानकारी यह भी है कि इस मामले में एक शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग ने आप नेता कुमार विश्वास को नोटिस जारी कर मंगलवार को पेश होने के लिए कहा है। 
 
हालांकि विश्वास के पी.ए. ने कहा कि अभी विश्वास बाहर गए हुए हैं उनके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि मामले में विश्वास सहित उनकी पत्नी को भी नोटिस जारी किया गया है।

आप का विवादों से पुराना नाता:-
 
- फर्जी डिग्री मामला
अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्म लेने वाली आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ। इस पार्टी का विवादों से पुराना नाता है। दिल्ली के विधि मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का अंतरिम प्रमाणपत्र को लेकर सुर्खियों में है। बिहार के भागलपुर विश्‍वविद्यालय ने दिल्ली हाइकोर्ट को बताया कि दिल्ली के विधि मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का अंतरिम प्रमाणपत्र जाली है और इसका संस्थान के रिकॉर्ड में अस्तित्व नहीं है, जबकि तोमर ने इसी विश्वविद्यालय से विधि  की शिक्षा प्राप्त करने का दावा किया है। 
 
- राखी बिड़ला बर्थडे पार्टी 
‘आप’ विधायक राखी बिरला का विवादों से पुराना नाता है। पहले एक बच्चे ने गेंद से उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया, तो उन पर हमले की बात चर्चा ेमं आ गई। इसके बाद राखी बिड़ला की बर्थ डे पार्टी में भी जमकर मारपीट हुई थी और उन पर बर्थ डे में महंगी गाड़ी गिफ्ट लेने का भी आरोप लगा था। हालांकि बाद में पार्टी की ओर से इस मामले में सफाई दी गई। 
 
- खिड़की एक्सटेंशन विवाद
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती भी खिड़की एक्सटेंशन विवाद में सुर्खियों में रहे हैं। इस मामले में वे एक पुलिस अधिकारी से उलझते दिखे थे।
 
- अलका लांबा छेड़छाड़ मामला
कुछ दिन पहले ही ‘आप’ विधायक अलका लांबा ने दिल्ली की सड़क पर एक युवक का छेड़छाड़ के आरोप में थप्पड़ जड़ दिया था। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया और कहा था कि उसने छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिसके कारण मैंने उसे थप्पड़ जड़ा। इस खबर ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। 
 
- बागी नेता
अपनी दूसरी पारी की शुरुआत में भी आम आदमी पार्टी काफी विवादों में रही। सरकार बनाते ही पार्टी ने बागी नेताओं पर गाज गिराना शुरू किया। पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया कि चुनाव के दौरान प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने पार्टी को हराने के लिए काम किया। 4 मार्च को दोनों नेताओं को पार्टी की पीएसी से निकाला और बाद में 28 मार्च को पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी से निकाला। बाद में दोनों नेताओं सहित कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
 
- केजरीवाल 
पीएसी से निकाले जाने के बाद प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, डॉ आनंद कुमार की ओर से प्रेस कॉफ्रेंस करके एक वीडियो जारी किया गया जिसमें अरविंद केजरीवाल अपशब्द कहते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के बाद आने के बाद कई नेताओं ने पार्टी से नाता ताड़ा जिसमें अंजलि दमानिया प्रमुख हैं। इसके अलावा केजरीवाल को ‘ब्लू वैगनार’ गिफ्ट करने वाले शख्स ने जब उनसे अपनी गाड़ी और दिया गया चंदा वापस मांगा, तो इस मामले ने भी काफी तूल पकड़ा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News