''कोई भी महिला अपने सामने पति को दूसरे के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाने देगी''
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2015 - 07:29 PM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि कोई भी महिला अपनी मौजूदगी में अपने पति को किसी और के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाने देगी। पत्नी की मौजूदगी में अपनी विधवा भाभी से बलात्कार के आरोपी शख्स को बरी करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की।
आरोपी को बलात्कार और धमकी देने के आरोपों से मुक्त करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन ने कहा, ''इस बात की संभावना नहीं है कि आरोपी की पत्नी कथित बलात्कार के वक्त महिला का मुंह दबाए रखेगी.....इस दुनिया में कोई भी पत्नी अपनी मौजूदगी में अपने पति को किसी और महिला से शारीरिक संबंध नहीं बनाने देगी और न ही वह ऐसा पसंद करेगी।'' अदालत ने शिकायतकर्ता के इस दावे को भी मानने से इनकार कर दिया कि जब आरोपी उससे कथित बलात्कार कर रहा था, उस वक्त उसकी सास ने उसे बांध रखा था।
