...तो भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2015 - 04:16 PM (IST)

नालागढ़: हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के नालागढ़ में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी मुताबिक मझोली पंचायत के चंदपुर गांव निवासी अवतार सिंह ऊर्फ सुच्चा अपने सगे ताया गुरनाम सिंह के घर गया। घर में गुरनाम सिंह का बेटा कुलविंद्र सिंह मौजूद था। कुलविंद्र उस समय में घर के साथ बने चौपाट में सोया हुआ था। अवतार ने सोए हुए कुलविंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार करके उसको बुरी तरह काट डाला। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद अवतार सिंह उर्फ सुच्चा सिंह सीधा नालागढ़ थाना पहुंच गया। नालागढ़ थाने में अवतार सिंह ने बताया कि उसके पिता दर्शन सिंह सगे ताया गुरनाम सिंह के ट्रैक्टर को चलाते हैं, लेकिन पिछले 5 महीने से उसके पिता को मजदूरी नहीं दी है। 

जब भी वह मजदूर मांगते है तो गुरनाम का बेटा कुल्हाड़ी लेकर रात के समय नशे की हालत आता था और गेट पर खड़ा होकर उन्हें मारने की धमकी देता था। ऐसा पिछले कई बार वह कर चुका है। घर की हालत खराब होने से वह अपने पिता के पैसे मांगने के लिए इनके पास जाते थे लेकिन कुलविंद्र उसके साथ गाली-गलोच करता था, जिससे उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन कारण बताया जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News