PM मोदी ने कहा कि बेटी तेरे पापा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2015 - 06:18 AM (IST)

उचाना मंडी(मित्तल): देश के पी.एम. नरेंद्र मोदी से अपने पापा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की तारीफ  सुनकर उनकी बेटी गीतांजलि गदगद हो गई। विदेश दौरे पर गए पी.एम. नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंचे। यहां टोरंटो पहुंचे तो वे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की इकलौती बेटी गीतांजलि से मिले। काफी देर तक गीतांजलि पी.एम. मोदी के साथ रही। यहां अपने बेटी माया, मीरा के साथ पहुंची। गीतांजलि ने जब पी.एम. नरेंद्र मोदी का उनके पिता बीरेंद्र सिंह को केंद्र कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्रालय का अहम पद देने पर थैंक्स बोला तो पी.एम. मोदी ने कहा कि बेटी तेरे पापा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

यह भाजपा विधायक एवं गीतांजलि की मां प्रेमलता ने भास्कर संवाददाता को विशेष बातचीत में बताई। प्रेमलता ने बताया कि उसकी गीतांजलि से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि पी.एम. नरेंद्र मोदी ने मीरा, माया को कहा कि आपके नाना अच्छे कार्य कर रहे हैं। आप अपने नाना को बताओगे न कि हमने आपको ये बात बोली है। यहां पी.एम. मोदी के साथ फोटो भी उतरवाई।

उन्होंने बताया कि कई दिन पहले कैबिनेट की मीटिंग के दौरान जब पी.एम. नरेंद्र मोदी के विदेश के दौरों को लेकर चर्चा हुई तो बीरेंद्र सिंह ने कनाडा में उनकी बेटी गीतांजलि रहने की बात पी.एम. मोदी को कही। पी.एम. नरेंद्र मोदी ने तुरंत कहा कि वे जरूर गीतांजलि से मिलकर आएंगे। कनाडा जाने के बाद पी.एम. मोदी गीतांजलि से मिलकर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News