तोगड़िया ने ममता पर किया पलटवार

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2015 - 09:04 AM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में घुसने पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने हैरानी जताई कि क्या ममता बनर्जी अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े धर्म प्रचारकों और धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना करने वालों को गिरफ्तार करवाएंगी।  

तोगड़िया ने कहा कि 5 अप्रैल को रैली के लिए मेरे घुसने पर बंगाल के हरेक जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लगाना ममता बनर्जी की बड़ी भूल है। 

उन्होंने कहा कि क्या ममता दीदी अल्पसंख्यक धार्मिक नेताओं को चौराहे पर प्रचार करने वालों और इस महीने के एक विशेष शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर सामूहिक प्रार्थना करने वालों को गिरफ्तार करवाएंगी? विहिप नेता ने कहा कि उन्हें पांच अप्रैल को उत्तरी दिनाजपुर जिले में विहिप की एक रैली में हिस्सा लेना है जिसमें 2000 से ज्यादा लोग आएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News