तस्वीरों में देखिए ''धरती के स्वर्ग'' का खौफनाक मंजर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2015 - 12:52 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश से बडगाम जिले में पहाड़ का एक हिस्सा मकान पर गिर पड़ा जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मलबे में 16 लोग दबे थे।

वहीं, शहर में बाढ़ का पानी भर जाने से कई लोग बेघर हो गए हैं। भारतीय वायुसेना ने 300 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। घाटी और श्रीनगर के लोगों में बाढ़ का इतना डर बैठ गया है कि वह बिना सोए रात गुजार रहे हैं। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य जिला मुख्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

वहीं, सात जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इनमें कुलगाम, पुलवामा, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदरबल और करगिल शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News