अब ''Mr X'' की मदद से केस सुलझाएंगे चाचा चौधरी

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 10:45 AM (IST)

मुंबईः फिल्म को प्रमोट करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाएं जाते हैं। उसी में शामिल है फिल्म ''Mr X'' का प्रमोशन। अब कॉमिक्स की दुनिया के मशहूर किरदार चाचा चौधरी अपना एक केस, ''Mr X'' की मदद से सुलझाएंगे।

चाचा चौधरी जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। अब एक अदृश्य ''Mr X'' की मदद से बड़ी मिस्ट्री को सुलझाएंगे। उनके साथ उनका पसंदीदा साबू भी होगा। ''Mr X'' फिल्म में इमरान हाशमी की मोहब्बत अमायरा दस्तूर बनी हैं। इमरान अमायरा के साथ किसिंग सीन करते नजर आएंगे।

मिस्टर इंडिया में जैसे अनिल कपूर लाल प्रकाश में दिखाई पड़ते थे वैसे ही इस फिल्म में भी ब्लू रे में दिखाई देंगे इमरान। ''Mr X'' के जरिए एक बार भी फिर आप महेश भट्ट की बेहतरीन कहानी और रोमांटिक गानों का लुत्फ उठा सकेंगे। फिल्म 2 डी और 3 डी में है। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News