चीन की चाल: अरब सागर में कर रहा भारत की जासूसी!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2015 - 10:50 AM (IST)

 नई दिल्ली: चीन अरब सागर में भारत की जासूसी की कोशिश कर रहा है। भारतीय नौसेना ने यह जानकारी सरकार को दी है। इस जानकारी के मुताबिक, चीन ने अरब सागर के अदन की खाड़ी में समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान चलाने के नाम पर न्यूक्लियर पनडुब्बी तैनात की थी। चीन की एटमी ऊर्जा से चलने वाली यह पनडुब्बी भारतीय समुद्र तट की प्रोफाइलिंग करने और न्यूक्लियर हमले में सक्षम है। चीन ने इस पनडुब्बी को 13 दिसंबर, 2014 से 14 फरवरी 2015 तक तैनात रखा था। 

 
नेवी की जानकारी के मुताबिक, चीन की न्यूक्लियर पनडुब्बी की मिसाइलों की रेंज में भारत आसानी से आ गया होगा। एसएसबीएन पनडुब्बियां एटमी ऊर्जा से चलती हैं और एटमी हथियार वाली मिसाइलें भी दाग सकती हैं। चीन के नौसैनिक बेड़े में एक ऐसा जहाज भी शामिल था, जो समंदर की गहराई माप सकता था। भारतीय नौसेना का कहना है कि चीन के बेड़े ने समुद्र में भारत की पश्चिमी सीमा का अध्ययन किया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News