देंखे, 72 साल की उम्र में पढ़ने का जनून इतना, चौथी बार कर रहे M.A

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2015 - 10:53 AM (IST)

सिरसा: पढ़ाई का जनून इतना भी होता है ये आज पता चला। हरियाणा के सिरसा के एक युवक को देख आप भी सोच में पढ़ जाएंगे कि अधेड़ उम्र में छात्र-छात्राओं के बीच एम.ए. के पेपर दे रहे हैं। 

जी हां, 72 साल के बुजुर्ग बस्तीराम एम.ए. (लोक प्रशासन) से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी एक ही जिद्द है पी.एच.डी. करना। इसके लिए मास्टर डिग्री में 65% अंक चाहिए।
 
बस्तीराम ने 1998 में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद सेे ऐच्छिक रिटायरमेंट ले ली। वे अभी तक एम.ए. (राजनीति शास्त्र), एम.ए. (सोशियोलॉजी), एलएलबी, एम.ए. (मास कम्युनिकेशन) कर चुके हैं। मास कम्युनिकशन में 64% अंक आए। एक प्रतिशत से वे फिर चूक गए तो लोक प्रशासन में प्रवेश लिया। इस बार उन्हें पूरा यकीन है पी.एच.डी. के जरूरी अंक हासिल कर लेंगे।

आपको बता दें, बस्तीराम रोज 6-7 घंटे घर पर पढ़ाई करते हैं।10 किलोमीटर साइकिल चलाकर यूनिवर्सिटी जाते है।1944 में जन्में और सिरसा के शिव चौक निवासी बस्तीराम का पढ़ाई के नाता नौकरी के दौरान भी नहीं टूटा। पहले काॅरेस्पांडेंस से कोर्स किया। अब रेग्यूलर कोर्स कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News