इस भक्त की भक्ती देख रह जाएगें दंग, लेटकर जाते है अमरनाथ

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2015 - 06:37 AM (IST)

अम्बाला छावनी (रमिंद्र): नेपाल के धनुषा जिले निवासी 60 वर्षीय रामप्रीति यादव व उनके बेटे 25 वर्षीय संजय यादव को भोले बाबा का असीम भक्त कहें या हठ योग। दोनों पिता-पुत्र एक साथ बाबा बर्फानी के 8वीं बार दर्शन को निकले हैं। पिता दंडवत करते हुए अमरनाथ तक जाएंगे जबकि उनका बेटा उनके साथ पैदल चलकर। देर शाम दोनों छावनी में रात्रि विश्राम के लिए रुके। संजय यादव ने बताया कि सावन तक वे अमरनाथ धाम तक पहुंच जाएंगे जहां बाबा के दर्शन कर लौटेंगे।

नेपाल से अमरनाथ का सफर रामप्रीति यादव को अब सामान्य लगता है। वह बताते हैं कि हर बार दंडवत करते हुए धाम तक गए हैं और अब उन्हें इसकी आदत हो चुकी है। दंडवत करते हुए आगे बढऩा मुश्किल व थका देने वाला है मगर बाबा की कृपा उन पर है जिस वजह से उन्हें थकान महसूस ही नहीं होती। पिछली बार उन्होंने 10 माह में यात्रा पूरी की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों द्वारा भरपूर सहयोग मिलता है और मंदिर व धर्मशाओं में ही वह रात्रि विश्राम करते हैं। छावनी में भी शिव मंदिर में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। उन्होंने बताया कि वह शनिवार प्रात: अब आगामी यात्रा पर रवाना होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News