तस्वीरों में देखिए, सीएम वीरभद्र सिंह की खूबसूरत बेटी की शादी की रिसेप्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2015 - 01:03 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को होटल पीटरहॉफ में बेटी अपराजिता की शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में कई दिग्ज हस्तियां शामिल हुई।

इस दौरान सांस्कृितक दलों ने नाटी डालकर माहौल को पहाड़ी संस्कृति में डुबो दिया। साढ़े सात बजे से पहले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दामाद अंगद सिंह और बेटी अपराजिता सिंह यहां पहुंच चुके थे। इन्हीं के साथ मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी पहुंच गए थे।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। विधायक, बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष, लगभग सारे नौकरशाह और बड़ी संख्या में अन्य लोग भी यहां पहुंचे। उल्लेखनीय है कि वीरभ्रद सिंह के दामाद अंगद पटियाला राजघराने के वारिस पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बहन के बेटे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News