मुफ्ती मोहम्मद पाकिस्तान से चुनाव लडऩे की तैयारी में तो नहीं : तोगडिय़ा

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2015 - 09:10 PM (IST)

जम्मू. विहिप के नेता प्रवीण तोगडिय़ा ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता मुसर्रत आलम की रिहाई को लेकर रविवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सइद पर निशाना साधते हुए कहा कि आलम को फिर से गिरफ्तार किया जाना चाहिए। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष तोगडिय़ा ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के भाषणों और उनके कदमों से भारतीय जनता का सर झुक गया है। उन्हें उनको मुख्यमंत्री बनाने वाली जनता का धन्यवाद करना चाहिए था, इसके बजाय उन्होंने पाकिस्तान का धन्यवाद किया। क्या वह अगला चुनाव पाकिस्तान से लडऩे की योजना बना रहे हैं।
 
उन्होंने सईद के इस बयान को लेकर भी सवाल किया कि आलम को न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रिहा किया गया है। तोगडिय़ा ने कहा कि अगर वह कहते हैं कि उसकी रिहाई के लिए न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया गया है तो फिर एेसे में वह इतने लंबे समय से वह सलाखों के पीछे क्यों था। उन्होंने कहा कि आलम को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News