अहमदाबाद विमान त्रासदी पर सन्नाटा, Air India ने दिया 120 ताबूत बनाने का ऑर्डर, यहां हो रहे तैयार

punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 06:10 AM (IST)

नेशनल डेस्कः  वडोदरा के ईसाई समुदाय के स्वयंसेवक अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके परिवारों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने के लिए 120 ताबूत तैयार कर रहे हैं। एअर इंडिया ने इन ताबूतों का ऑर्डर दिया है, जिन्हें वडोदरा में तैयार किया जा रहा है।

अर्देश राजवाड़ी और उनके पिता मेल्विन राजवाड़ी के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार दोपहर तक 25 ताबूत तैयार कर लिए हैं। स्वयंसेवकों ने बताया कि वे अपनी जेब से सामग्री खरीद रहे हैं और उत्पादन लागत से एक रुपया भी अधिक नहीं लेंगे।

अर्देश ने कहा, "एअर इंडिया ने हमसे संपर्क किया और विमान दुर्घटना के पीड़ितों के शवों को ले जाने के लिए 120 ताबूतों का ऑर्डर दिया। हमने शुक्रवार रात नौ बजे काम शुरू किया और शनिवार दोपहर तक 25 ताबूत तैयार किए। हम आज रात तक 50 ताबूत तैयार कर लेंगे और कंपनी को सौंप देंगे।"

इस कार्य में शामिल लोगों ने बताया कि ताबूत बनाने में समय लगता है और एक ताबूत बनाने में दो घंटे लग सकते हैं। स्वयंसेवक अपने पैसे से सामग्री खरीद रहे हैं और वे उत्पादन लागत से एक रुपया भी अधिक नहीं लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News