राहुल के ‘लापता’ बारे पूछे गए प्रश्नों से सोनिया हुईं नाराज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 03:52 AM (IST)

नई दिल्ली (स.ह.): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘लापता’ होने के संबंध में पूछे जा रहे प्रश्रों से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी बहुत नाराज हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने गत दिवस उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए पार्टी में बड़ी भूमिका के संबंध में अफवाहों को विराम दे दिया मगर वह उस समय काफी गुस्से में दिखाई दीं जब उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में पूछा गया।

सोनिया ने संसद भवन में मीडिया कर्मियों को बताया, ‘‘आप इसी प्रश्र को बार-बार पूछ रहे हैं, जब वह वापस आएगा तो आपको पता चल जाएगा।’’ राहुल कुछ सप्ताह के लिए अवकाश पर गए हुए हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में पार्टी की बागडोर संभालेंगे। कुछ नेता इस बात के लिए जोर दे रहे हैं कि प्रियंका गांधी को पार्टी में बड़ी भूमिका दी जाए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुर्जेवाला ने राहुल और प्रियंका के संबंध में फैलाई जा रही खबरों से अपनी अनभिज्ञता जताई तथा मीडिया से कहा कि वह पार्टी के उपाध्यक्ष की निजता का सम्मान करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News