आटोरिक्शा चालक ने किया 5 साल की बच्ची से बलात्कार

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2015 - 10:50 PM (IST)

मुंबई: पश्चिमी उपनगर गोरेगांव के आरे कालोनी में एक आटोरिक्शा चालक ने कल देर रात पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बलात्कार किया।  
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार अंधेरी के जे. बी नगर की एक पांच वर्षीय बच्ची का आटोरिक्शा चालक ने अपहरण कर गोरेगांव के सुनसान इलाके आरे कालोनी में लाकर उसके साथ बलात्कार कर बच्ची को वहीं छोड़ दिया। रात पौने ग्यारह बजे गश्ती कर रही पुलिस वैन के एक सिपाही ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वैन को रोका और बच्ची को तुरंत वैन में बिठाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। 
 
इलाज के बाद बच्ची ने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी इस बीच बच्ची के घर वालों ने बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस ने अज्ञात आटोरिक्शा चालक के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News