हजारे ने लोगों से कहा, जेल जाने के लिए तैयार हो जाओं

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2015 - 02:02 AM (IST)

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अगुवा रहे अन्ना हजारे ने आज भूमि अध्यादेश मुददे पर लोकपाल के तरीके के आंदोलन की चेतावनी दी और लोगों से इस उददेश्य के लिए एकजुट होने तथा जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा। जंतर मंतर पर 23 फरवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय प्रदर्शन के लिए यहां से दिल्ली के लिए अपना ‘जल जंगल जमीन’ मार्च शुरू करते हुए हजारे ने दावा किया कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 50 हजार से अधिक किसान भूमि अधिग्रहण विधेयक में बदलाव के खिलाफ उनके आंदोलन में शामिल होंगे।  

उन्होंने कहा, ‘‘एकबार लोग जागरूक हो जाएं, रामलीला मैदान पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद हम दिल्ली नहीं छोड़ेंगे बल्कि ‘जेल भरो’ अभियान चलाएंगे।’’हजारे ने कहा कि अगर सरकार बदलाव करती है तो आंदोलन तीन महीने बाद भी समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पलवल में एकत्रित लोगों से कहा, ‘‘जेल जाने के लिए तैयार रहो।’’ हजारे ने आरोप लगाया कि राजग सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है और किसानों के अधिकार ‘‘छीन रही है।’’ 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News