क्या आप जानते हैं अरविंद-सुनीता केजरीवाल की प्रेम कहानी?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2015 - 11:48 AM (IST)

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जीवन भले ही एक खुली किताब की तरह है लेकिन उनकी शादी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। 

 
केजरीवाल की मां का कहना है कि उन्हें एक दिन अपने बेटे का फोन आया। केजरीवाल ने फोन पर कहा वह अपनी पसंद की लड़की के साथ शादी करना चाहते हैं। जब केजरीवाल  सुनीता के घरवालों से मिलने गए तो उनके परिवार ने तुरंत ही दोनों की शादी के लिए हां कर दी। 
 
बताते हैं कि भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले। अरविंद के साहस और सटीकता ने सुनीता को प्रभावित किया। नवम्बर 1994 में आईआरएस के प्रशिक्षण के दौरान दोनों की शादी हो गई। 1995 में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं बस गए। शादी के एक साल बाद हर्षिता के रूप में बेटी का जन्म हुआ। 2001 में उनके घर में बेटे का जन्म हुआ, इसका नाम पुलकित रखा गया। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News