1 साल पहले गैस सिलेंडर 1200 रुपए, आज 600 : नरेंद्र मोदी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2015 - 05:43 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आज रोहिणी में अपनी तीसरी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत लोगों का धन्यवाद देकर किया। पीएम मोदी की रैली के प्रमुख अंश:-

- 1 साल पहले सिलिंडर 1200 रुपए में बेचा जा रहा cथा, आज 600 रुपए में बिक रहा है।
- कांग्रेस बड़ी पार्टी थी इसलिए उसमें बर्बाद करने की ताकत ज्यादा थी, 16 साल की बर्बादी से मुझे देश को बाहर निकालना है।
- AAP ने दिल्ली का 1 साल तबाह किया।
- स्विस बैंक अकाउंट्स की जानकारी रखने वालों को अपने खातों की जानकारी नहीं।
- हम गांव, गरीबों की चिंता करते हैं, कृपया, मुझे गरीबी की शिक्षा मत दीजिए। मैंने गरीबी को बचपन से देखा है।
- दिल्ली की बिजली समस्या को खत्म कर ''जेनरेटर कैपिटल'' को ''पावर जेनरेशन कैपिटल'' में बदलना चाहता हूं।
- हमने अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला किया। सालों से यह मसला अटका हुआ था।
- कुछ लोग अध्यादेश की आलोचना कर रहे हैं। यह अध्यादेश ई-रिक्शा वालों के लिए लाया गया। क्या यह गुनाह है?
- राजीव गांधी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने अपनी छवि मि. क्लीन के तौर पर पेश की।
- हम मिलकर देश की राजधानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News